फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: फूलों की घाटी में प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन इस्तेमाल करने वाले विदेशी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 27 Oct 2022 04:11 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)

सार

पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी विदेशी नागरिक ने फूलों की घाटी घूमने के दौरान प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन का प्रयोग किया है। इस पर पुलिस ने विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया था। अब मामले में विदेशी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
court new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलों की घाटी की यात्रा के दौरान प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन रखने और इस्तेमाल करने के मामले में चमोली पुलिस ने एक ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र के नागरिक के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति केि खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के बताया कि विदेशी नागरिक के दस्तावेजों के अनुसार उसका नाम फेरगस एन मैक्लेओड (26 साल) है। और राष्ट्रीयता ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि सेटेलाइट फोन रखना और उसका प्रयोग प्रतिबंधित है।

इस साल जून माह में विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी घूमने आए विदेशी नागरिक को प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन के उपयोग करने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी विदेशी नागरिक ने फूलों की घाटी घूमने के दौरान प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन का प्रयोग किया है। इस पर पुलिस ने विदेशी नागरिक की घांघरिया, पुलना और गोविंदघाट में तलाश शुरू की।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham Doors Closed: दस तस्वीरों के साथ जानें इस साल की 10 बड़ी बातें, इन दो वजह से चर्चा में रहा धाम

पुलना के पास विदेशी नागरिक को रोककर पूछताछ की गई और उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से भारत में प्रतिबंधित थुरैया सैटेलाइट फोन बरामद हुआ। इस पर विदेशी नागरिक को गोविंदघाट थाना लाया गया, जहां उसके खिलाफ भारतीय टेलीग्राफ एक्ट और भारतीय बेतार तार यांत्रिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के बताया कि विदेशी नागरिक के दस्तावेजों के अनुसार उसका नाम फेरगस एन मैक्लेओड (26 साल) और राष्ट्रीयता ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र की है। अब मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें