फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी को बनाया जाएगा धार्मिक नगरी : किशोर भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नगरपालिका बाड़ाहाट के लिए 37 बिंदुओं के साथ अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी किशोर भट्ट ने कहा कि अगर वह पालिका पहुंचते हैं तो पहली और दूसरी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कर उत्तरकाशी नगर को धार्मिक नगरी घोषित करवाया जाएगा। भाजपा ने गढ़वाल मंडल विकास निगम में कार्यक्रम का आयोजन कर अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी किशोर भट्ट ने कहा कि आज तक पालिका में अध्यक्ष किसी ओर और प्रदेश में पार्टी किसी ओर की रही है। इस मिथक को तोड़कर इस बार उत्तरकाशी को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। पहले कूड़े की समस्या का समाधान कर पालिका की आय का स्रोत बनाया जाएगा। पालिका में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति कर उनकी संख्या बढ़ाई जाएगी, जिससे कि पूरे नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। इस मौके पर विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, सुधा गुप्ता, नागेंद्र चौहान, जयवीर चौहान, खुशहाल सिंह नेगी, महावीर नेगी, मनोज राणा, मनोज चौहान, संजय पंवार आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें