नौगांव: वाहनों की आवाजाही हुई बंद
नौगांव से एक किमी आगे राजगढ़ी बैंड पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर नौगांव बड़कोट के व्यापारी और हिन्दू संगठन के लोग हरिकी दून मोटर मार्ग पर धरने पर बैठे। जिससे दोनों ओर एक घंटे से वाहनों की आवाजाही बंद है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई है। नौगांव व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीस असवाल का कहना था कि कुछ लोगों द्वारा भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है कि दूसरे समुदाय के लोगों को क्षेत्र से भगाया जा रहा। जबकि एक भी ऐसा नहीं है।
उत्तरकाशी: एसडीएम ने की अपील, भ्रामक सूचना न करें प्रसारित
पुरोला प्रकरण को देख रहे एडीएम तीर्थपाल सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि पुरोला घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना न प्रसारित की जाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने पुरोला में शांति व्यवस्था बनाने में जनसहयोग से अपील की है।
हाईकोर्ट पहुंचा मामला
एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स के सदस्य अधिवक्ता शाहरुख आलम ने बुधवार को पुरोला में हिंदुवादी संगठनों की महापंचायत व संप्रदाय विशेष के लोगों को 15 जून तक शहर छोड़ने के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की अवकाशकालीन पीठ ने याचिकाकर्ता को पहले हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने को कहा।
ये भी पढ़ें...Kainchi Dham: बाबा के दर पर आकर चमकी जुकरबर्ग सहित कई दिग्गजों की किस्मत, इन्हें मिला था पीएम बनने का आशीर्वाद
पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट पर भरोसा करना चाहिए। पीठ ने कहा, 'हाईकोर्ट पर अविश्वास क्यों? उनका भी अधिकार क्षेत्र है। आपको कुछ भरोसा होना चाहिए। यह शॉर्ट सर्किटिंग क्यों? हम मेरिट या कारण पर नहीं हैं। आप प्रशासन पर अविश्वास क्यों करते हैं?’ जिसके बाद याचिकाकर्ता ने याचिका वापस ले ली।