बता दें की मई माह के अंतिम सप्ताह में 14 ट्रैकर्स सहित 35 सदस्य दल कालिंदीखाल ट्रैक के लिए रवाना हुआ था जो की मौसम खराब होने की वजह से करीब 20 हजार फीट की ऊंचाई पर ट्रैक के बेस कैंप में रुक गए थे। इस बीच दल के मुख्य गाइड विपेंद्र राणा निवासी रैथल की तबीयत खराब होने से मौत हो गई थी।