फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास हादसा; कालोनी के तीन घरों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

Sun, 31 May 2026 07:57 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

देर रात शॉर्ट सर्किट से पहले एक घर में अचानक आग लगी। सुरक्षा को देखते हुए शहर की विद्युत आपूर्ति को किया गया बंद। लकड़ी और टिन शेड में आग लगने से सारा सामान जल गया।  
विज्ञापन
घर में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद मुख्यालय के रामलीला मैदान के समीप आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पीछे सरकारी कालोनी में अचानक आग लग गई। टीन शेड से बनी कालोनी में आग लगने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


वहीं, आग लगने के कारण घरों में रखे रसोई गैस सिलिंडर फटे। लोगों ने अपने घरों को छोड़कर दूसरों के घरों में शरण ली। फायर ब्रिगेड सहित राहत बचाव टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। इस दौरान करीब तीन भवन जलकर राख हुए हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand:  हादसों का दिन, अलग-अलग दुर्घटनाओं में नौ लोगों की मौत, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

घटना देर रात करीब 12 बजे की है। राजस्व उप निरीक्षक ने बाताया कि पहले एक घर में अचानक आग लगी। सुरक्षा को देखते हुए शहर की विद्युत आपूर्ति को किया गया बंद। शॉर्ट सर्किट होने से लकड़ी और टिन शेड में आग लगने से सारा सामान जल गया। वहीं, यहां तीन परिवार रहते थे।  कोई जन हानि या पशु हानि नहीं हुई है। देर रात ही आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें