फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तीज उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरांचल महिला एसोसिएशन उमा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए तीज महोत्सव मनाया। इसमें महिलाओं ने सावन के गीतों पर खूब नृत्य किया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृत, साहित्य व कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट, क्षमा बंसल और शोभा उनियाल गामा ने किया। अध्यक्ष साधना शर्मा, कविता लोहानी, तनु रस्तोगी, विभा आचार्य, सोनिया श्रीवास्तव, रीना आनंद, कल्पना जोशी, नीलिमा गर्ग आदि मौजूद रहे। वहीं जीएमएस रोड स्थित एक गार्डन में महिला मंगल दल सेवला कलां की ओर से तीज महोत्सव मनाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, शशि चमोली, अनीता ममगाईं और पूनम ममगाईं ने शुभारंभ किया। तीज उत्सव में 10 महिला समूह की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत दी गई। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक पूनम ममगाईं, दिनेश चौहान, संदीप मुखर्जी, जितेंद्र रावत, अनुज वालिया, मयंक शर्मा, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें