फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तहसील परिसर में गरजे सफाईकर्मी, 10 दिन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
Iशासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन

I

I- 10 सूत्री मांगों को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापनI

उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसील कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। सफाईकर्मियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि अगर 10 दिन के भीतर मांगों पर कार्यवाही नहीं हुई तो वह धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन करने पर बाध्य होंगे।



उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पारछा ने कहा कि सफाईकर्मियों की मांगों को लेकर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था, कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे कर्मचारियों भारी रोष व्याप्त है। संघ ने आवासीय सुविधा प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के वेतन से किराया और एलाउंस कटौती बंद करने, 2015 से कार्य कर रहे कर्मचारियों के नियमितीकरण, कर्मचारियों को हर माह नारियल की झाड़ू देने, सीमा विस्तार के मद्देनजर 50 सफाईकर्मियों की भर्ती, सभी सफाईकर्मियों को गोल्डन कार्ड की सुविधा, गम बूट, गल्बस, मास्क उपलब्ध करवाने, ठेका कर्मचारियों को संविदा पर नियुक्ति देने, ठेका प्रथा समाप्त करने, ठंड और गर्म की वर्दी और सुपरवाइजर के रिक्त पदों को योग्यता के आधार पर सफाई कर्मियों की पदोन्नति की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीएम विनोद कुमार ने मांगों को शासन से अवगत करवाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में सुभाष घाघट, रवि, राजेश कुमार मचल, गौतम, सुशील कुमार, बंटी पंवार, रितेश मचल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें