फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नेशनल खेलों में अपने राज्य के लिए खेलेंगे हैंडबाल खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

Iनेशनल खेलों में अपने राज्य के लिए खेलेंगे हैंडबाल खिलाड़ी
I

Iखिलाड़ियों की छंटनी कर लगाया जाएगा कैंप, नेशनल खेलों पर रहेगा फोकसI



बीते 23 सालों से युवाओं को हैंडबाल में हुनर दिखाने के लिए मंच तैयार कर रही उत्तरांचल हैंडबाल एसोसिएशन अब उन खिलाड़ियों की सूची तैयार रही है जो दूसरे राज्यों के लिए खेल रहे हैं। इन खिलाड़ियों की छंटनी कर इनके लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे ताकि वह आगामी नेशनल खेलों में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर सकें।



एसोसिएशन के सचिव रमा शंकर शर्मा ने बताया, साल 2001 में बनाई गई एसोसिएशन में करीब प्रदेश भर से हजारों खिलाड़ी जुड़े हैं। हाल ही में दादरा नागर हवेली, बिहार समेत विभिन्न राज्यों में आयोजित हुई राष्ट्रीय स्तर की हैंडबाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर प्रदेश का नाम रोशन किया। बताया, देश भर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के बालक-बालिकाओं के छह ग्रुप प्रतिभाग करते हैं। वर्तमान में एसोसिएशन का मुख्य फोकस नेशनल खेलों पर है। इसके लिए प्रमुख सचिव को ज्ञापन सौंप दूसरे राज्यों में खेल रहे उत्तराखंड के खिलाड़ियों की छंटनी कर उनके लिए उत्तराखंड में ट्रायल का आयोजन किया जाए। साथ ही ट्रायल से चयनित होने वाले खिलाड़ियों के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जाए, जो नेशनल खेलों में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन






Iएसोसिएशन से अलग हुए कुछ लोगों ने बनाया ट्रस्टI

एसोसिएशन के सचिव रमा शंकर शर्मा ने बताया, शुरूआत से एसोसिएशन से जुड़े कुछ लोग कुछ साल पहले अलग हो गए और उन्होंने अब उत्तराखंड हैंडबाल ट्रस्ट बनाया।





I2018 में की थी नाम बदलने की मांगI



एसोसिएशन ने साल 2018 में एसोसिएशन के नाम बदल उत्तराखंड हैंडबाल एसोसिएशन करने के लिए खेल निदेशक को पत्र लिखा था। विभाग की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन



Iखेल विभाग के सेंटर और विद्यालय में लगती है क्लासI



हैंडबाल के अभ्यास के लिए रोजाना तपोवन स्थित खेल विभाग के सेंटर के साथ पथरीबाग स्थित लक्ष्मण विद्यालय में क्लास लगाई जाती है। इसके अलावा नेहरुग्राम एक निजी अकादमी में भी खिलाड़ी अपनी निजी व्यवस्था से हैंडबाल का अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें