सुभारती अस्पताल में उत्तराखंड के क्रांतिकारी पुस्तक का विमोचन करते अथिति। स्रोत : संस्थान
सेलाकुई। गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. केकेबीएम सुभारती अस्पताल में रविवार को उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास और अनसुने वीरों पर आधारित पुस्तक उत्तराखंड के क्रांतिकारी का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुष एवं आयुष शिक्षा सचिव आईएस दीपेंद्र चौधरी ने की। मुख्य अतिथि उत्तराखंड ज्योतिष रत्न एवं सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने पुस्तक के लेखक एवं सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह कृति उत्तराखंड के अनसुने, अदृश्य और उपेक्षित वीर क्रांतिकारियों को नई पहचान देने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज है। उत्तराखंड के वीरों का त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है। यह पुस्तक शोध, संवेदना और सत्य का अद्भुत संगम है, जो युवाओं में राष्ट्र गौरव की नई ज्योति प्रज्वलित करेगी। इस दौरान यशवर्धन, अवनि कमल, अमित जोशी, डॉ. रूपा हंसपाल, पुरुषोत्तम भट्ट, डॉ. रविंद्र कुमार सैनी, डॉ. प्रशांत भटनागर, डॉ. लोकेश त्यागी, रितेश श्रीवास्तव और डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह, संगीता शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद