फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ‘यु कनु रिश्ता’ ने छुआ दर्शकों का दिल, कई दृश्य कर गए भावुक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के उपन्यास पर बनी है फिल्म

देहरादून फिल्म फेस्टिवल के दूसरे सत्र में दर्शकों को उत्तराखंडी फिल्म ‘यु कनु रिश्ता’ दिखाई गई। पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के उपन्यास पर बनी फिल्म दर्शकों के दिल को छू गई। फिल्म के कई दृश्यों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इससे पहले तीन लघु फिल्में बेड़ियां, पकड़ रिश्तों की और ओल्ड एज होम ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। साथ ही अपनेपन, प्रेम, भाईचारा और अपनों के लिए सद्भावना रखने का संदेश दिया।

फिल्म एक शिक्षिका की ओर से अपनी एक असाध्य रोग से पीड़ित छात्रा के इलाज के लिए संघर्ष और सीमा पर शहीद हुए परिवार की कहानी पर आधारित है। फिल्म में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के साथ-साथ भारतीय सेना में उत्तराखंड के वीर सपूतों की शहादत और उनके परिवार की जनहित भावना एवं देशप्रेम को दर्शाया गया है। फिल्म के गाने, दृश्य और अभिनय पर कई बार दर्शकों ने तालियां बजाईं और फिल्म की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन




चमोली जिले के थराली गांव के साथ देहरादून में फिल्माई गई फिल्म में पहाड़ की संस्कृति, उत्तराखंड के ग्रामीण परिवेश के साथ-साथ जनकल्याण की भावना दिखाई गई है। फिल्म में दिखाया गया दून की एक शिक्षिका का ट्रांसफर चमोली जनपद के थराली ब्लॉक में होता है, जहां वह गांव के बच्चों की शिक्षा पर जोर देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें