मुंबई में यशराज स्टूडियो में आयोजित अवार्ड समारोह में उत्तराखंड के गायक जुबिन नौटियाल को मिर्ची म्यूजिक अवार्ड दिया गया।
जुबिन नौटियाल को फिल्म बजरंगी भाईजान के गाने जिंदगी कुछ तो बता के लिए अपकमिंग मेल वॉकेलिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया। सोमवार को इस आयोजन में अलग अलग कैटेगरी में अवार्ड दिए गए।
इस मौके पर श्रेया घोषाल, संजय लीला भंसाली आदि को भी अवार्ड से नवाजा गया। ज्यूरी मेंबर्स में कुमार शानू, शान, अल्का यागनिक, शंकर अहसान आदि शामिल थे।
जुबिन ने अवार्ड मिलने पर खुशी जाहिर की और कहा कि ज्यूरी में 30 लोग शामिल थे, जो संगीत के अच्छे ज्ञाता हैं, ऐसे लोगों ने मुझे चुना।
यह मेरे लिए वाकई बेहद गर्व की बात है। मेरा प्रयास रहेगा कि मै इसी तरह अपनी मेहनत और प्रशंसकों की दुआओं से प्रदेश का नाम रोशन करता रहूं।