फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पहले दिन उत्तराखंड की झोली में आए पांच मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
I- चंडीगढ़ में आयोजित 11वीं नेशनल ओपन रेस वॉकिंग प्रतियोगिता का आज होगा समापन
विज्ञापन

I

I
I

I- सिल्वर मेडल जीतकर देहरादून के सूरज ने किया पेरिस ओलंपिक का टिकट पक्काI

चंडीगढ़ के सुखना लेक में आयोजित 11वीं नेशनल ओपन रेस वॉकिंग प्रतियोगिता के पहले दिन उत्तराखंड की झोली में पांच मेडल आए। पुरुष 20 किलोमीटर रेस वॉक इवेंट में देहरादून के सूरज पंवार ने एक घंटा 19 मिनट 44 सेकंड के साथ सिल्वर मेडल प्राप्त करते हुए पेरिस ओलंपिक का टिकट पक्का किया। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। महिला 20 किलोमीटर रेस वॉक में ऊधमसिंह नगर की पायल ने एक घंटा 33 मिनट 28 सेकंड के साथ सिल्वर मेडल प्राप्त किया। बालिका अंडर-20 वर्ग में 10 किलोमीटर रेस वॉक में देहरादून की वैष्णवी नेगी ने 49 मिनट 31 सेकंड की परफॉर्मेंस के साथ सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन


वहीं बालक अंडर-20 वर्ग में 10 किलोमीटर रेस वॉक में देहरादून के हिमांशु कुमार ने 41 मिनट 11 सेकंड के साथ गोल्ड मेडल व चमोली के आदित्य नेगी ने 41 मिनट 12 सेकंड के साथ सिल्वर मेडल प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों के साथ सूरज के कोच अनूप बिष्ट, पायल के कोच सीएस नेगी, हिमांशु व वैष्णवी के कोच प्रवीण पुरोहित व आदित्य के कोच गोपाल बिष्ट को उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से शुभकामनाएं दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें