फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : मुंबई के साथ आज फाइनल खेलेगी उत्तराखंड व्हीलचेयर टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया की ओर से दिल्ली में व्हीलचेयर आईपीएल का आयोजनI
विज्ञापन




दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया की ओर से दिल्ली में आयोजित व्हीलचेयर आईपीएल में उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने फाइनल में जगह बना ली। टीम रविवार को मुंबई के साथ फाइनल खेलेगी।
विज्ञापन




दिल्ली के द्वारका ग्लोबल स्कूल में व्हीलचेयर आईपीएल खेला जा रहा है। इसमें उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम भी प्रतिभाग कर रही है। यूनाइटेड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विजय रमोला ने बताया कि आईपीएल में उत्तराखंड की टीम ने सबसे पहले दिल्ली की टीम को हराया। दूसरे मैच में टीम ने राजस्थान को हराया। शनिवार को सेसीफाइनल में उत्तराखंड की टीम का हैदराबाद के साथ मुकाबला हुआ। इसमें उत्तराखंड की टीम ने हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


टीम का रविवार को मुंबई से फाइनल होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष गणेश शर्मा, महामंत्री उपेंद्र परमार, टीम के कोच विपिन लांबा ने टीम को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें