फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: ऊंचाई वाले इलाकों में खूब भिगोएगी बारिश, येलो अलर्ट जारी, इस दिन आएगा मानसून

Wed, 21 Jun 2023 12:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में प्री-मानसून से पहले भी बारिश के आसार हैं। प्रदेश में प्री-मानसून 22 जून से शुरू होगा।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को तेज गर्जना के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: दोपहर बाद बदला मौसम, पहाड़ से मैदान तक बारिश ने गर्मी से दी राहत

वहीं, मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में प्री-मानसून से पहले भी बारिश के आसार हैं। प्रदेश में प्री-मानसून 22 जून से शुरू होगा। जबकि, मानसून 25 जून से उत्तराखंड में प्रवेश करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें