फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ी इलाकों में बदला मौसम... चमोली समेत इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

Sun, 16 Mar 2025 12:38 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी एक-दो दिन प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम बदलने के आसार हैं। लेकिन इसका मैदानी इलाकों के तापमान में कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज भी मौसम बदला हुआ है। पहाड़ में जहां बारिश हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में बादल छाए हैं। उधर, कई जिलों में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। जबकि देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल व हरिद्वार जिले में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: औली-बदरीनाथ सहित ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी, मार्च माह में मौसम का रहेगा ऐसा मिजाज
 

बारिश-बर्फबारी का तापमान पर नहीं दिखा असर

पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी होने से दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जबकि मैदानी इलाकों में सुबह करीब दस बजे से साफ हुए मौसम से तापमान में तीन से चार डिग्री तक का इजाफा रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डाले तो देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 30.2 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री इजाफे के साथ 14.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सभी मैदानी इलाकों में ऐसा ही हाल रहा। वहीं, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमाान सामान्य से तीन डिग्री कमी के साथ 14 व टिहरी में पांच डिग्री कमी के साथ 15.7 डिग्री दर्ज किया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

बारिश से सुधरा एक्यूआई

आधी रात से शुरू हुई बारिश के बाद दून में वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) में सुधार देखने को मिला। बारिश से पहले दून का एक्यूआई जो 60 से 70 तक था वह 45 से 55 तक पहुंच गया। एक्यूआई सुधरने से दमा के मरीजों को राहत मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें