फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: देहरादून में देर शाम झमाझम बारिश, कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Sun, 16 Aug 2026 11:20 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, चमोली

सार

Uttarakhand Weather Update: प्रदेश में आज सुबह ही बादल छाए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने आज राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
मसूरी में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दोपहर तक पहाड़ से मैदान तक सुबह से बादल छाए रहे। वहीं, दोपहर बाद राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश हुई।

विज्ञापन


उधर, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में बहुत भारी बारिश की आशंका है। विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिजली चमकने की संभावना भी जताई गई है। 17 अगस्त को देहरादून और टिहरी जनपदों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि शेष जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 20 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।

Chamoli: बाजपुर में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम NH भी ठप, सैकड़ों यात्री फंसे
विज्ञापन


वहीं, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिला प्रशासनों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें