नई टिहरी देर रात भारी बारिश ने तबाही मचा दी। मोलधार में बरसाती पानी निकासी की नाली बंद होने के कारण पानी ओवर फ्लो होकर मलबे के साथ वाल्मीकि बस्ती में लोगों के घरों में घुस गया। उस समय लोग सो रहे थे। अचानक घरों में पानी घुसने बस्ती में अफरा तफरी मच गई।