फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather Today: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, दून समेत पांच जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

Sat, 19 Aug 2023 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand IMD Weather Update :  देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के छह जिलों के कुछ इलाकों में शनिवार को भारी बारिश हो सकती है। खासकर कुमाऊं के नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन दोनों जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


Badrinath Highway: खतरनाक हुई वाहनों की आवाजाही...सक्रिय हुए 20 भूस्खलन और 11 भू-धंसाव जोन, देखें तस्वीरें

जबकि, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, 21 अगस्त के बाद प्रदेशभर के लगभग सभी जिलों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में सबसे अधिक बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के देहरादून और बागेश्वर जिले में अब तक सबसे अधिक बारिश हुई है। दून में 1608.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 56 फीसदी अधिक है। बागेश्वर जिले में सामान्य से 174 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। जिले में अब तक 1561.4 मिमी बारिश रिकार्ड हुई। हरिद्वार में सामान्य से 80 प्रतिशत बारिश रिकार्ड की गई। अब तक जिले में 1236 मिमी बारिश हो चुकी है। टिहरी में सामान्य 41 प्रतिशत अधिक 943 मिमी, चमोली में 64 प्रतिशत अधिक 862.1 मिमी बारिश हो चुकी है, लेकिन पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा में सामान्य कम बारिश रिकार्ड की गई है। अलबत्ता ऊधमसिंह नगर जिले में सामान्य 33 प्रतिशत अधिक यानी 1051.8 मिमी बारिश हो चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें