फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आज से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश के आसार, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान

Fri, 23 Oct 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

23 अक्तूबर के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में सप्ताह भर की राहत के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 अक्तूबर के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय इलाकों में होने वाली बारिश का सीधा असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर भी देखने को मिलेगा।

देहरादून:  गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी को एआई से जोड़ने की पहल, सीएम धामी ने लांच किया वॉइस कलेक्शन पोर्टल
विज्ञापन


पहाड़ों के साथ मैदानों में भी पारा गिरने से सुबह-शाम के साथ दिन में भी ठंड का अहसास होगा। बृहस्पतिवार को मैदानी इलाकों में दिन भर चटक धूप खिलने से गर्मी का अहसास हुआ। आने वाले दिनों की बात करें तो 26 अक्तूबर तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें