फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बारिश के बाद राजधानी में पारा फिर 36 डिग्री पार, मौसम के तेवरों से वैज्ञानिक भी हैरान

Mon, 08 Aug 2022 11:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उधर, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले 24 घंटे में राजधानी दून व आसपास के इलाकों में आंशिक बदल छाए रहेंगे और गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक मानसून की सक्रियता के बीच मौसम के तेवरों से मौसम विज्ञानी भी भौचक हैं। जहां कई बार मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही, वहीं अचानक जबरदस्त गर्मी का सामना भी लोगों को करना पड़ रहा है। सोमवार को राजधानी दून का अधिकतम पारा 36.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य  से छह डिग्री अधिक रहा।

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान भी 24.5 डिग्री रहा, जो जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। अधिकतम और न्यूनतम पारा बढ़ने से लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली।

Weather: 33 घंटे बाद खुला टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे, धारचूला में भारी भूस्खलन में दबकर कई मवेशी मरे
विज्ञापन


दिन के समय भी लोगों को घरों में एसी, कूलर आदि चलाने पड़े। उधर, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले 24 घंटे में राजधानी दून व आसपास के इलाकों में आंशिक बदल छाए रहेंगे और गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिलेगी। मौसम विज्ञानों के मुताबिक, मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रहेगा। 

204 बंद सड़कों में से 57 को खोला, 147 अब भी बंद 

प्रदेश में बारिश के बीच सड़कों के बंद होने और खुलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को प्रदेश में कुल 204 बंद हुई सड़कों में से 57 को खोलने की कार्रवाई की गई। बंद सड़कों में 98 सड़कें लोनिवि और 106 पीएमजीएसवाई की हैं। 

सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को लोक निर्माण विभाग की कुल 59 सड़कें बंद हुईं जबकि 39 मार्ग एक दिन पहले से बंद थे। इस तरह कुल 98 बंद मार्गों में से 25 मार्गों को सोमवार को खोल दिया गया, जबकि 73 मार्ग अब भी बंद हैं। इसमें से नौ राज्य मार्ग, सात मुख्य जिला मार्ग, तीन अन्य जिला मार्ग और 54 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सोमवार को 18 मार्ग अवरुद्ध हुए, जबकि 88 मार्ग एक दिन पहले से अवरुद्ध थे। कुल 106 अवरुद्ध मार्गों में से सोमवार को 32 मार्गों को खोल दिया गया है। अन्य 74 अवरुद्ध मार्गों को खोले जाने की कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को राज्य राजमार्गों पर 17 मशीनें, मुख्य जिला मार्गों पर 13, अन्य जिला मार्गों पर 15 और ग्रामीण मार्गों पर 71 मशीनें, कुल 116 जेसीबी मशीनें कार्य कर रही हैं। इसके अलावा पीएमजीएसवाई के मार्गों पर 59 मशीनें लगाई गईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें