फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बिगड़ा मौसम, पहाड़ से मैदान तक बारिश ने बढ़ाई ठंड, मसूरी में जमकर हुई ओलावृष्टि

Mon, 20 Mar 2023 05:17 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update Today: अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, अगले 24 घंटे के दौरान ओलावृष्टि के भी आसार हैं।
विज्ञापन
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पहाड़ी इलाकों में बारिश तो मैदान में ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। सोमवार को भी प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। वहीं, दोपहर बाद मसूरी में जमकर ओलावृष्टि हुई।

विज्ञापन


उधर, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून के साथ ही उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की आशंका है। 

Snowfall: बदरीनाथ-केदारनाथ समेत ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी, सफेद चादर में लिपटीं वादियां, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें