फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pre-Monsoon Rainfall: उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, झोंकेदार हवाएं चलने की भी चेतावनी

Fri, 23 Jun 2023 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Pre-Monsoon Rainfall Today:  आज उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि, प्रदेशभर में झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का  अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 25 जून से पहले प्रदेश के पर्वतीय इलाकों कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जबकि, मैदानी इलाकों में भी तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। 

Uttarakhand: चीन सीमा को जाने वाली सड़क जल स्तर बढ़ने से काली नदी में समाई, 20 यात्री फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून की गति बढ़ी

राज्य में मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। मानसून की गति बढ़ रही है। सामान्य तौर पर राज्य में मानसून आने की निर्धारित तिथि 21 से 22 जून है। लेकिन करीब दो सप्ताह पूर्व मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि राज्य में मानसून अपने तय समय से एक सप्ताह की देरी से पहुंचेगा। अब 28 से 29 जून तक राज्य में मानसून आने का अनुमान जताया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें