फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: चीन सीमा को जोड़ने वाला चोरगाड नदी पर बना बैली ब्रिज टूटा, सेना और ITBP जवानों को रेकी में मुश्किल

Sun, 13 Aug 2023 07:56 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

बैली ब्रिज का पिलर ढहने से पुल नदी में समा गया। पुल के ढहने से सेना और आईटीबीपी के जवानों को रेकी करने में दिक्कत झेलनी पड़ेगी। चोरगाड़ पर बने बैली ब्रिज का उपयोग सेना, आईटीबीपी के जवान और भेड़ पालक करते हैं।
विज्ञापन
चीन सीमा को जोड़ने वाला वैली व्रिज टूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-चीन सीमा पर नेलांग घाटी में चोरगाड़ नदी पर बना बैली ब्रिज का पिलर ढहने से पुल नदी में समा गया है जिससे सेना और आईटीबीपी के जवानों का हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले मार्ग सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा से संपर्क कट गया है। इस संबंध में गंगोत्री नेशनल पार्क ने जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी है।

विज्ञापन




पार्क प्रशासन ने जिला प्रशासन से जल्द पुल निर्माण की मांग की है। गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक रंगनाथ पांडेय ने बताया कि चोरगाड़ पर बने बैली ब्रिज का उपयोग सेना, आईटीबीपी के जवान और भेड़ पालक करते हैं। पुल हिमाचल प्रदेश सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा को जोड़ता है।

ये भी पढ़ें...Rishikesh News: रामझूला पुल के पास गंगा में बहा हरियाणा का पयर्टक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
विज्ञापन


जाड़ गंगा की सहायक नदी चोरगाड़ का पिलर ढहने के कारण पुल टूट गया है। पांडेय ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने जिला प्रशासन को सूचना दे दी है। साथ ही पुल निर्माण के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। उन्होंने बताया कि पुल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। पुल के ढहने से सेना और आईटीबीपी के जवानों को रेकी करने में दिक्कत झेलनी पड़ेगी। वहीं इस संबंध में जिला प्रशासन ने लोनिवि भटवाड़ी को पुल निर्माण के लिए आकलन तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें