फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather News: आज तेज बारिश के आसार... प्रदेश में पूरी तरह से इस दिन प्रवेश करेगा मानसून

Wed, 26 Jun 2024 02:39 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। कुछ जिलों में कहीं-कहीं प्री-मानसून की तेज बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Rain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में भले ही अभी मानसून पहुंचने में दो दिन का समय बाकी है। लेकिन आज (बुधवार) प्रदेश के अधिकतर जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चम्पावत, टिहरी और पौड़ी जिले में बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।

विज्ञापन


मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 37.9 डिग्री रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह से 28 जून को प्रवेश करेगा। इससे पहले कुछ जिलों में कहीं-कहीं प्री-मानसून की तेज बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जिन्हें किया था पेपर लीक में डिबार, उन 375 में से 130 अभ्यर्थी हो रहे भर्तियों में शामिल

ये रहा तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

देहरादून 37.9             26.0

पंतनगर 39.2             27.6

मुक्तेश्वर 26.1             16.6

नई टिहरी 28.4             18.2

विज्ञापन


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें