फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेशभर में 99 सड़कें बंद,पिथौरागढ़ सबसे ज्यादा प्रभावित, काली नदी का जल स्तर खतरे के पास पहुंचा

Thu, 23 Jul 2026 02:10 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सड़कें बंद होने से पिथौरागढ़ जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। काली नदी का जल स्तर खतरे के पास पहुंच गया है।
विज्ञापन
बारिश से सड़कों का हाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में 99 सड़क बंद होने के कारण आवागमन प्रभावित है। सबसे अधिक सीमांत पिथौरागढ़ जिला प्रभावित है। यहां पर धारचूला-तवाघाट और न्यू सबेला तिदांग मार्ग (बीआरओ एनएच) बंद है। इसके अलावा 21 और ग्रामीण मार्ग बंद हैं, इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा अल्मोड़ा एक, बागेश्वर दो, चमोली नौ, चंपावत 14, देहरादून 13, नैनीताल तीन, पौड़ी सात, रुद्रप्रयाग 11, टिहरी सात और उत्तरकाशी में 11 मार्ग बंद हैं।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Dehradun: यूटीयू पेपर लीक मामला: सहायक प्रोफेसर बर्खास्त, दर्ज होगा मुकदमा, अगस्त में दोबारा होगी परीक्षा

काली नदी का जल स्तर खतरे के पास पहुंचा

बारिश होने से राज्य में नदियों का जल स्तर खतरे के पास पहुंचा है। बुधवार तीन बजे तक पिथौरागढ़ जिले में काली नदी का जल स्तर 888.60 तक पहुंच गया था, जबकि खतरे का जल स्तर 890 मीटर है। रुद्रप्रयाग जिले में अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जल स्तर भी खतरे के निशान के पास पहुंच गया। हरिद्वार में गंगा नदी का खतरे का जल स्तर 294 मीटर है, यहां पर नदी का जल स्तर 291.55 मीटर पर पहुंच गया था।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें