फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: दो दिन सताएगी गर्मी, मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बदलेगा प्रदेश में मौसम का मिजाज

Mon, 23 Sep 2024 11:13 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

25 सितंबर से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़ अन्य सभी जिलों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
गर्मी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून की आधिकारिक विदाई से पहले एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम बदलेगा। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक के तापमान पर असर देखने को मिलेगा। इससे पहले दो दिन चटक धूप खिलने से गर्मी खूब परेशान करेगी। खासकर मैदानी इलाकों में उमसभरी गर्मी से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 सितंबर तक यानी आज और कल प्रदेशभर के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 25-26 सितंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बारिश होने होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


बारिश से तापमान में आएगी गिरावट
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है सितंबर में सामान्य तापमान दो से तीन डिग्री का इजाफा देखने को मिलता है, लेकिन उमसभरी गर्मी का मुख्य कारण मौसम के पैटर्न में हुआ बदलाव है।हालांकि, 25-26 सितंबर को होने वाली बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

खासकर पर्वतीय जिलों के तापमान पर असर पड़ेगा। वहीं, रविवार को भी चटक धूप खिलने की वजह से गर्मी ने जमकर परेशान किया। ऐसा ही हाल पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी का रहा। यहां भी दिन के साथ रात के सामान्य तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में तैयार होगी औद्योगिक इस्तेमाल के लिए भांग की नई किस्म, जानें कहां-कहां होता है इस्तेमाल

यह रहा तापमान

स्थान             अधिकतम तापमान             न्यूनतम तापमान

देहरादून                         35.4                         23.6

पंतनगर                         34.6                          25.3

मुक्तेश्वर                         25                              15.3

नई टिहरी                         26.1                         18.1

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें