फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Wetaher News: प्रदेश में दो दिन बदलेगा मौसम का मिजाज,  बारिश से मैदानी इलाकों को मिलेगी राहत

Fri, 24 May 2024 11:26 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच राहतभरी खबर है। दो दिन मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में दो दिन मौसम बदलने की संभावना है। पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में बारिश से मैदानी इलाकों के तापमान में भी कमी देखने को मिल सकती है। इससे गर्म हवाओं से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में 24 और 25 मई को हल्की बारिश होने के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। उधर बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री के इजाफे के साथ 37.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात के न्यूनतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 26.6 डिग्री रहा। वहीं आज के मौसम के पूर्वानुमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें...Rishikesh AIIMS: महिला चिकित्सक से छेड़खानी मामले की जांच करेगी एसआईटी, आज होंगे आरोपी के बयान

यह रहा तापमान

 स्थान             अधिकतम      न्यूनतम

देहरादून             37.5             26.6

पंतनगर             37.1             27.5

मुक्तेश्वर             24.0             12.9

नई टिहरी             26.0             17.0

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें