फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत पांच जिलों में बंद रहेंगे कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल

Sun, 09 Jul 2023 09:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather News: मौसम विभाग ने नौ से 12 जुलाई तक प्रदेशभर के सभी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए पांच जिलों देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। उत्तरकाशी और देहरादून में एक दिन(10 जुलाई) , ऊधमसिंह नगर में दो दिन(10 व 11 जुलाई), अल्मोड़ा में तीन दिन(10 से 12 जुलाई)  और नैनीताल में 10 से 13 जुलाई तक चार दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। 

विज्ञापन


Uttarkashi: बारिश से उफान पर नदियां, गंगोत्री हाईवे का 10 मीटर हिस्सा धंसा, रास्ता बंद होने से रोके यात्री

 

आपदा की स्थिति में इन नंबरों पर दें सूचना

किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 0135-2710335, 2664314, 2664315, 2664316, फैक्स नंबर 0135-2710334, 2664317. टोल फ्री नंबर 1070, 9058441404 एवं 8218887005 पर दी जा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें