फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बारिश के बाद मलबा और भूस्खलन से 15 स्टेट हाईवे समेत 176 सड़कें बंद

Wed, 20 Jul 2022 11:01 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

लोनिवि की ओर से बुधवार को सरकार को भेजी गई अपनी रिपोर्ट में कुल 202 सड़कों के बंद होने की जानकारी दी गई है। इनमें 107 सड़कें बुधवार को बंद हुईं, जबकि 95 सड़कें एक दिन पहले से ही बंद थीं।
विज्ञापन
भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बुधवार को हुई जोरदार बारिश के बाद मलबा और भूस्खलन से 17 स्टेट हाईवे सहित कुल 202 सड़कें अवरुद्ध हो गईं। इनमें से 26 सड़कों को खोल दिया गया, जिसके बाद 176 सड़कें अभी भी बंद हैं। 228 जेसीबी मशीनों को सड़कों को खोलने के काम में लगाया गया है।

विज्ञापन


लोनिवि की ओर से बुधवार को सरकार को भेजी गई अपनी रिपोर्ट में कुल 202 सड़कों के बंद होने की जानकारी दी गई है। इनमें 107 सड़कें बुधवार को बंद हुईं, जबकि 95 सड़कें एक दिन पहले से ही बंद थीं। वहीं बुधवार को मात्र 26 सड़कों को खोला दिया गया।

Uttarakhand Weather: सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, बंद रहेगी हेमकुंड साहिब की यात्रा
विज्ञापन


लोनिवि के प्रमुख अभियंता अयाज अहमद ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर सड़कों को खोलने का काम किया जा रहा है। विभाग के सभी इंजीनियरों और अन्य कर्मचारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान किसी भी कर्मचारी-अधिकारी के स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बंद सड़कों का ब्योरा

स्टेट हाईवे -15 
मुख्य जिला सड़कें - 04 
अन्य जिला सड़कें - 10
ग्रामीण सड़कें (सिविल) - 58
पीएमजीएसवाई - 89

ये राज्यमार्ग हैं बंद 

- टिहरी-घनसाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग कुटमानू के पास पुल टूटने से बीती छह जुुलाई से बंद है। 
- रुद्रप्रयाग-पोखरी-गोपेश्वर मोटर मार्ग
- भूक्यिसैण- देघाट- बूंगीधार- मैहलचौरी- बछुवा बाण- चौखुटिया मोटर मार्ग 
- गुप्तकाशी-कालीमठ-कोटमा-चौमासी मार्ग
- बांसवाड़ा- कणसिल- कोटमा- जाल- चौमासी राज्य मार्ग
- घट्टूगाट-चैलूसैंण और थलीसैंण-बूंगीधार स्टेट हाईवे
- म्यूनस अटल मोटर मार्ग
- थल- मुनस्यारी मोटर मार्ग
- देहरादून- किमाड़ी- लंबीधार मोटर मार्ग 
- नरेंद्रनगर- रानीपोखरी मोटर मार्ग

पुल की बुनियाद ढहने के मामले में जांच के आदेश 

प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु ने बताया कि रुद्रप्रयाग के नरकोटा में निर्माणाधीन पुल की बुनियाद ढहने के मामले में जांच के आदेश कर दिए गए हैं। इस मामले में जिस किसी की भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को मामले में एफआईआर कराने के आदेश दिए गए हैं।

पौड़ी- देवप्रयाग मार्ग पर तीन दिन बंद रहेगी आवाजाही

पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर पुल की भार क्षमता परखी जानी है जिसके लिए 25 जुलाई से तीन दिनों तक आवाजाही पूरी तरह ठप रहेगी। इस दौरान मार्ग से आनेजाने वाले वाहनों का संचालन पौड़ी-श्रीनगर-देवप्रयाग और पौड़ी-सतपुली-व्यासघाट मोटर मार्गों से किया जाएगा। जिलाधिकारी  डा. विजय कुमार जोगदंडे ने निर्देश जारी करते हुए परिवहन विभाग व पुलिस को व्यवस्था में किए बदलाव के तहत यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


रेल विकास निगम की ओर से आगामी 25 से 27 जुलाई तक पौड़ी-देवप्रयाग-गजा-जाजल मोटर मार्ग स्थित एक किमी क्षेत्र पर पुल की भार क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। इस दौरान लाइव लोड टेस्ट के लिए वाहनों का आवागमन बंद किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि पुल की भार क्षमता मूल्यांकन कार्य को लेकर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रखना अनिवार्य है।

इसको देखते हुए 25 से 27 जुलाई तक पूरे तीन दिनों के लिए पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप रहेगा। उन्होंने बताया कि मार्ग पर संचालित होने वाले वाहनों का संचालन पौड़ी-श्रीनगर-देवप्रयाग और पौड़ी-सतपुली-व्यासघाट मोटर मार्गों से किया जाएगा। परिवहन विभाग व पुलिस को इस दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें