प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी को कुमौला तिराह पर बुलाकर राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित करते हुए प्रशासन से मांग की अनैतिक कार्यों में संलिप्त लोगों का विशेष सत्यापन करवाया जाए। वहीं मोरी में व्यापारियों ने कुछ देर के लिए बाजार में सांकेतिक जाम लगाया।
प्रदर्शनकारियों में एसएस भंडारी सीओ यमुना घाटी, एसएचओ केएस चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह चौहान, अंकित पंवार, दीपक नौडियाल, लोकेश उनियाल, कविंद्र असवाल, त्रिलोक चौहान, प्रकाश कुमार मदन नेगी,सुनील भंडारी, राजपाल पंवार शामिल थे।