प्रदेश में हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य ग्राम पंचायतों में उप प्रधान के 7466 पदों पर आज मतदान होना है। चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार के मुताबिक मतदान अपराह्न डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक होगा। मतदान के बाद आज शाम चार बजे से मतगणना शुरू होगी और आज ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
चमोली जिले में बुधवार को 608 ग्राम पंचायतों में बुधवार को उप प्रधान का चुनाव संपन्न होगा। निर्वाचन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए मंगलवार को कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के साथ सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।