शाम को लगभग 5.30 बजे ग्रामीण घर जाने लगे तो पहले दो युवक बीरेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह और अक्षय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ट्रॉली में बैठकर नदी पार करने लगे। वह नदी के बीचों बीच पहुंचे ही थे कि इसी दौरान हाइड्रोलिक ट्रॉली खराब हो गई।
कुछ देर तक उन्होंने ट्रॉली ठीक होने का इंतजार किया, लेकिन जब ट्रॉली नहीं चली तो उन्होंने इसकी सूचना फोन से लोनिवि थराली को दी। लोनिवि के सहायक अभियंता जितेंद्र ने कहा कि नदी के ऊपर फंसी ट्रॉली के बारे में मैकेनिक को सूचना दे दी गई है। जल्द मैकेनिक मौके पर पहुंच जाएगा।