फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रा पांडे के हैट्रिक की बदौलत उत्तराखंड ने कुरूक्षेत्र को रौंदा

विज्ञापन
अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते वाली उत्तराखंड की टीम। - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
देहरादून। चंद्रा पांडे की शानदार हैट्रिक की बदौलत उत्तराखंड ने ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट में एमपी को 5-0 से रौंद दिया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र हरियाणा में आयोजित प्रतियोगिता के मुकाबले में चंद्रा पांडे ने पांचवें और आठवें मिनट में गोलकर उत्तराखंड को पहले क्वार्टर में 2-0 से बढ़त दिला दी। दूसरे क्वार्टर में सीमा पटेल ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील कर टीम की बढ़त 3-0 कर दी। तीसरे क्वार्टर में कामिनी धीमान ने गोल दागा और टीम को 4-0 से आगे कर दिया। अंतिम क्वार्टर में चंद्रा पांडेय ने एक और गोल कर हैट्रिक पूरी की और टीम को 5-0 से जीत दिला दी। मैच में गोल कीपर नर्गिस, संतोष रॉय, कामिनी धीमान, चंद्रा पांडे, मृदुला गुजराल ने भी बेहतरीन खेल दिखाया। कोच राशिका सिद्दीकी और मैनेजर सतीश सार्की ने बताया कि पहली बार प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही उत्तराखंड की टीम ने शानदार खेल दिखाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें