फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव डोली पहुंची चोपता, बुधवार को खुलेंगे कपाट

Tue, 19 May 2020 03:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव डोली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव डोली अपने धाम के लिए प्रस्थान करते हुए आज दूसरे पड़ाव चोपता पहुंची। बुधवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे तुंगनाथ मन्दिर के कपाट खुलेंगे।

विज्ञापन


मार्कंडेय मंदिर, मक्कूमठ में सुबह आठ बजे से तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की पूजा-अर्चना शुरू होगी। पुजारी महाभिषेक, भोग और आरती के पश्चात गर्भगृह से भोगमूर्ति को सभामंडप में लाएंगे। धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए मूर्ति को चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान किया जाएगा।

इसके बाद, स्थानीय अराध्य को नए अनाज का भोग लगाएंगे। मंदिर के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि लॉकडाउन के कारण प्रशासन के निर्देश पर डोली कार्यक्रम और कपाटोद्घाटन समारोह में सीमित लोग ही शामिल हो पाएंगे। मठाधिपति रामप्रसाद मैठाणी ने बताया डोली के धाम प्रस्थान और कपाटोद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें