उत्तराखंड परिवहन विभाग में आज बड़ा फेरबदल हुआ है। विभाग ने तीन आरटीओ और नौ एआरटीओ के दायित्व में फेरबदल किया है। इसके साथ ही नौ आरआई व 33 परिवहन कर अधिकारी के दायित्व भी बदले गए है। इस संबंध में परिवहन आयुक्त रवि नाथ रमन ने आदेश जारी कर दिया है।