फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather Update : बारिश थमी तो बढ़ गया तापमान, आज बदलेगा पहाड़ों में मौसम का मिजाज

Mon, 30 Sep 2024 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन के समय गर्मी ने परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कई दिनों से हो रही बारिश का सिलसिला रविवार को थमा तो पारा चढ़ गया। तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन के समय गर्मी ने परेशान किया। उधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डालें, तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री के इजाफे के साथ 32.3 डिग्री रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 23.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, मौसम के बदले पैटर्न के चलते तापमान में इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आने वाले दिनों की बात करें, तो अक्तूबर में प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें