गुलदार के हमले में बुरी तरह से लहूलुहान हुईं चंद्रमा देवी को सीएचसी चौंड पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, क्षेत्र में उनकी बहादुरी की खूब सराहना की जा रही है।
कुछ देर बाद कुत्ते पर किया हमला
गांव के प्रधान ने बताया कि गुलदार ने चंद्रमा देवी पर हमला करने के कुछ ही देर बाद एक कुत्ते पर हमला किया। इससे गांव में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से गुलदार के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है।