फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सात नवंबर को प्रदेश के 140 कॉलेज व राज्य विवि में एक ही दिन होंगे छात्रसंघ चुनाव, आदेश जारी

Wed, 25 Oct 2023 03:33 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Student Union Election 2023: हाल ही में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जल्द से जल्द चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. सीएस सूंठा ने आदेश जारी किए।
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के 140 कॉलेज व राज्य विवि परिसरों में छात्रसंघ चुनाव सात नवंबर को होंगे। बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने इसकी घोषणा कर दी। सभी कॉलेज प्रशासन को लिंगदोह समिति की सिफारिशों के तहत चुनाव संपन्न कराने को कहा गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में इस साल दाखिला प्रक्रिया में थोड़ी देरी होने की वजह से छात्रसंघ चुनाव नवंबर माह में हो रहे हैं। 21 अक्तूबर को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैठक में निर्देश दिए थे कि सभी विवि अपने कॉलेज से समन्वय बनाकर छात्रसंघ चुनाव की एक तिथि तय करें। इस क्रम में बुधवार को श्रीदेव सुमन विवि, अल्मोड़ा विवि, कुमाऊं विवि, दून विवि कुलपति, कुलसचिव की बैठक हुई।

UKPSC Recruitment 2023: फोरमैन इंस्ट्रक्टर परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन

विज्ञापन

बैठक के बाद तय किया गया, प्रदेशभर में इस साल छात्रसंघ चुनाव एक ही तिथि पर सात नवंबर को कराए जाएंगे। निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. चंद्र दत्त सूंठा ने बताया, 119 सरकारी, 21 अशासकीय कॉलेज के अलावा श्रीदेव सुमन विवि, कुमाऊं विवि, दून विवि में भी इसी दिन चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव के लिए सभी को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें