गोपनीय सूचना के बाद की कार्रवाई
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल के मुताबिक उत्तराखंड एसटीएफ को जनपद ऊधमसिंह नगर में हथियारों की एक बड़ी फैक्टरी संचालित होने सूचना काफी समय से मिल रही थी। इस पर एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट को लगाया गया था। मंगलवार देर रात बाजपुर थाना क्षेत्र के एक मकान को घेर कर उसमें छापा मारा जहां भारी मात्रा में निर्मित और अर्ध निर्मित तमंचे, पिस्टल, कारतूस व हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए। इसके बाद गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ थाना कुंडा में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
बरामद असलहे
एसटीएफ और पुलिस टीम की कार्रवाई में अवैध असलहा बनाने वाली फैक्टरी से सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल-06, पिस्टल-01, बॉडी तमंचा-24, नाल-12, 32 बोर तमंचे के कारतूस-10, 12 बोर के कारतूस-05, 22 बोर कारतूस-02, 315 बोर कारतूस-01, 315 बोर खाली कारतूस-06 व एक बाइक के अलावा असलहे बनाने के भारी मात्रा में उपकरण बरामद हुए।
घटनाक्रम का खुलासा करने वाली टीम
उत्तराखंड एसटीएफ के निरीक्षक एमपी सिंह, उप निरीक्षक केजी मठपाल, बृजभूषण गुरुरानी, मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह, दुर्गा सिंह, किशोर कुमार, संजय कुमार, आरक्षी मोहित वर्मा, गुरवंत सिंह, बाजपुर के सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, काशीपुर सीओ वंदना वर्मा, कुंडा थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल, उपनिरीक्षक होशियार सिंह व कांस्टेबल त्रिलोक सिंह शामिल रहे।