अब होगी अधिसूचना
विभागों में दिव्यांगों के लिए श्रेणीवार पद चिह्नित होने के बाद अब समाज कल्याण विभाग इसकी अधिसूचना जारी करेगा। अधिसूचना जारी होने के बाद विभाग इसके आधार पर पदों का निर्धारण करते हुए प्रस्ताव (अधियाचन) तैयार करेंगे।
विभागों को तैयारी रखने के निर्देश
सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे प्रस्ताव बनाने की तैयारी पूरी रखें ताकि अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रस्ताव बनाकर आयोग को भेजा जा सके।
मई के आखिर तक प्रस्ताव भेजने की उम्मीद
कार्मिक विभाग के सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान महीने (मई) के आखिर तक लोक सेवा आयोग की परिधि में आने वाले समूह-ग और उससे ऊपर के सभी खाली पदों को भरने के लिए विभाग अधियाचन भेज देंगे।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में 30 जून के बाद लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मुख्यमंत्री धामी ने कहीं ये बड़ी बातें
पांच हजार से अधिक हो सकते हैं खाली पद
विभागों के स्तर पर पहले चरण में पांच हजार से अधिक खाली पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजने की संभावना है। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली के मुताबिक, दिव्यांगों के लिए पदों के चिह्नांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब विभाग अधियाचन भेजने के काम में जुटेंगे।