स्वागत एवं अन्य कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन सीएम ने राज्य आंदोलन के शहीदों, आंदोलनकारियों, सैनिकों, पुलिस कर्मियों को नमन किया। अपने बीस मिनट के संबोधन में सीएम ने प्रदेश में जीडीपी की बढ़ोतरी से लेकर थूक जेहाद, लैंड जेहाद, बेरोजगारी को दूर करने, यूसीसी से लेकर भूकानून, नकल अध्यादेश लेकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की सरकार की कार्रवाई एवं उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री के लोकल टू ग्लोबल के फार्मूले को राज्य आगे बढ़ा रहा है।