I
I
I
I- परीक्षा से पहले शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन के साथ जिलाधिकारी ने ली बैठकI
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा में कक्षा 10 और 12 के छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा से पहले जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं के संबंध में शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन के साथ पथरी बाग स्थित श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज के सभागार में एक बैठक ली। जिलाधिकारी ने देहरादून के कुल 125 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक और कस्टोडियनों को बोर्ड परीक्षाओं की गोपनीयता के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉकर अलमारी, रात में चौकीदार की व्यवस्था और प्रश्नपत्र के लिफाफे खोलने में सावधानी बरतने को कहा।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने क्षेत्र के तहत आने वाले परीक्षा केंद्रों के निकट यातायात व्यवस्था नियंत्रित करें। जिससे कि छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में असुविधा न हो। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक नगर को परीक्षा केंद्रों के निकटवर्ती क्षेत्रों में किसी भी तरह की रैलियां और प्रदर्शन करने की अनुमति न दिए जाने निर्देश दिए। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किए जाने और परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ही रात्रि गस्त किए जानें के लिए भी कहा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर आपसी समन्वय स्थापित करने के लिए कहा।
Iतैयारियों का विवरण प्रस्तुत कियाI
बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में तैयारियों का विवरण जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी मसूरी दीपक सैनी, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि गोस्वामी, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, विकासनगर विनोद कुमार, चकराता योगेश सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप सिंह रावत समेत शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।