फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः ऑलवेदर रोड के काम के दौरान दरकी चट्टान, तीन घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे

Tue, 11 Feb 2020 07:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ

सार

  • वाहनों की आवाजाही रुकी, बीआरओ ने कड़ी मशक्कत के बाद खोला हाईवे
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के चलते मंगलवार को पहाड़ी से एक चट्टान दरककर बदरीनाथ हाईवे पर आ गिरी, जिससे हाईवे विष्णुप्रयाग में तीन घंटे तक बंद रहा। हाईवे बंद होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


इन दिनों जोशीमठ से आगे लामबगड़ तक ऑलवेदर रोड परियोजना का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। सीमा सड़क संगठन चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले हाईवे के अधिकांश हिस्से में चौड़ीकरण कार्य में जुटी है, जिस कारण इन दिनों हाईवे का चौड़ीकरण कार्य तेज गति से चल रहा है। रुद्रप्रयाग से हेलंग तक हाईवे का चौड़ीकरण कार्य एनएचआईडीसीएल और हेलंग से माणा गांव तक हाईवे पर कार्य सीमा सड़क संगठन की ओर से किया जा रहा है।

मंगलवार को दोपहर दो बजे विष्णुप्रयाग के समीप चट्टान की कटिंग के दौरान एक चट्टान दरककर हाईवे पर आ गिरी, जिससे हाईवे बंद हो गया और वाहनों की आवाजाही रुक गई। बीआरओ ने जेसीबी के हाईवे खोलने का काम शुरू किया। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद शाम पांच बजे हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया गया। जोशीमठ के एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि हाईवे अब सुचारु कर दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चार दिन बाद खुला नंदप्रयाग-कोठियालसैंण मार्ग

बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान टूटने के बाद से बंद पड़ा नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण मार्ग पर चार दिनों बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से बोल्डरों को तोड़कर मंगलवार को अपराह्न दो बजे वाहनों की आवाजाही सुचारु करवाई गई।

छह फरवरी को शाम पांच बजे बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान टूटने से यह मार्ग बंद हो गया था। यहां बड़े-बड़े बोल्डर आ गए थे। एनएचआईडीसीएल की ओर से दो दिनों बाद बदरीनाथ हाईवे तो वाहनों के लिए खोल दिया था, लेकिन यह मार्ग अभी तक बंद था।

मार्ग खुलने पर ग्राम पंचायत मासौं, दादड़, देवखाल, सेमी, भदौड़ा, घुड़साल, सैकोट, त्रिशुला, बामनाथ, सितोड़ा, नेल, सेम, सांकरी, पिलंग आदि गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अभी तक ग्रामीणों को गंतव्य तक जाने के लिए दो किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही थी।

हाईवे कर्णप्रयाग-गौचर में बना खस्ताहाल

बदरीनाथ हाईवे कर्णप्रयाग-गौचर के बीच कई स्थानों पर खस्ताहाल बना है। नगर पालिका गौचर के पूर्व अध्यक्ष मुकेश नेगी, सुनील पंवार, सुरेश डिमरी आदि ने बताया कि कर्णप्रयाग-गौचर के मध्य गलनाऊं, खोड़ीखांड, पंचपुलिया आदि स्थानों पर उबड़-खाबड़ मार्ग का एक वर्ष से सुधारीकरण नहीं होने से वाहन चालकों को जान-जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जल्द हाईवे दुरुस्त नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें