फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंताजनक: पर्वतीय राज्यों में सड़क हादसों के मामले में उत्तराखंड चौथे स्थान पर, अगस्त तक हो चुकी 1480 घटनाएं

Wed, 18 Nov 2026 11:55 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पहाड़ी रास्तों पर सफर की चुनौतियां सड़क हादसों के आंकड़ों में भी नजर आ रही हैं। दुर्घटनाओं की संख्या के लिहाज से उत्तराखंड पर्वतीय राज्यों में चौथे स्थान पर है, लेकिन हादसों में जान गंवाने वालों के मामले में प्रदेश की स्थिति और गंभीर है।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्वतीय राज्यों में सड़क दुर्घटनाओं के मामले में उत्तराखंड चौथे स्थान पर है, जबकि हादसों में होने वाली मौतों के मामले में प्रदेश दूसरे स्थान पर है। आंकड़ों के अनुसार, सड़क हादसों में होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

11 पर्वतीय राज्यों के आंकड़ों के मुताबिक, असम में वर्ष 2023 और 2024 में क्रमश: 7421 और 7848 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में 6298 और 5808 हादसे दर्ज किए गए। हिमाचल प्रदेश में 2253 और 2156 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। उत्तराखंड में भी हादसों की संख्या चिंताजनक बनी हुई है। यहां 2023 में 1691 और 2024 में 1747 सड़क हादसे हुए। वहीं, सबसे कम दुर्घटनाएं मिजोरम में दर्ज की गईं। यहां वर्ष 2023 में 106 और 2024 में 108 सड़क हादसे हुए।

हादसों में मौतों के मामले में स्थिति चिंताजनक

विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में मौतों के मामले में उत्तराखंड की स्थिति और गंभीर है। असम के बाद प्रदेश दूसरे स्थान पर है। वर्ष 2023 में सड़क हादसों में 1054 लोगों की मौत हुई, जबकि 2024 में यह संख्या बढ़कर 1090 हो गई।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  नेतृत्व चाहेगा तो चुनाव लड़ूंगा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जताई इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा

पिछले वर्ष की तुलना में बढ़े सड़क हादसे

परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से अगस्त तक प्रदेश में 1480 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जबकि वर्ष 2025 की इसी अवधि में 1289 हादसे दर्ज किए गए थे। हादसों में मृतकों और घायलों की संख्या भी बढ़ी है। वर्ष 2025 में जनवरी से अगस्त तक सड़क दुर्घटनाओं में 881 लोगों की मौत हुई थी और 1817 लोग घायल हुए थे। वहीं, इस वर्ष इसी अवधि में 884 लोगों की जान गई और 2181 लोग घायल हुए। संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा ने बताया कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें