हल्द्वानी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने रणजी ट्रॉफी की घोषणा कर दी है। टीम की कमान प्रो खिलाड़ी जय बिष्टा को सौंपी गई है जबकि दीक्षांशु नेगी को उपकप्तान बनाया गया है। अनुभवी बल्लेबाज सौरभ रावत की टीम में वापसी हुई है। ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए 20 सदस्यीय टीम घोषित करने के साथ आठ खिलाड़ी रिजर्व में रखे गए हैं।
देर शाम सीएयू के प्रवक्ता संजय गुंसाई की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में टीम की घोषणा की गई। कप्तान जय बिष्ट, उपकप्तान दीक्षांशु नेगी, अवनीश सुधा, मयंक मिश्रा, हिमांशु बिष्ट, दीपक धमोला, कमल कन्याल, सौरभ रावत, तनुष गुंसाईं, आर्य सेठी, रोबिन बिष्ट, कुनाल चंदेला, अजित सिंह रावत, आकाश मधवाल, अग्रिम तिवारी, निखिल कोहली, स्वप्निल सिंह, शिवम खुराना, दीपेश नैनवाल, दीपांकर रमोला शामिल हैं। आठ खिलाड़ियों को रिजर्व में रखा गया है। इनमें संयम अरोड़ा, नीरज राठौर, कार्तिक जोशी, विजय शर्मा, अंकित मेवाड़ी, एमडी नाजिम, विकास रावत और रंजन कुमार शामिल हैं।
कुमाऊं से सात खिलाड़ी टीम में
हल्द्वानी। रणजी टीम में कुमाऊं से छह खिलाड़ियों को जगह मिली है। ऊधमसिंह नगर से अवनीश सुधा, मयंक मिश्रा, हल्द्वानी से कमल सिंह कन्याल, सौरभ रावत और उपकप्तान दीक्षांशु नेगी, जबकि बागेश्वर से दीपक धमोला और पिथौरागढ़ से हिमांशु बिष्ट को जगह मिली है। टीम को पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश जोशी, दीपक मेहरा, कमल पपनै ने बधाई दी है।