फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Politics: हरक के बाद हरीश का पलटवार, बोले- मेरा दिल बहुत बड़ा है, इसीलिए वह कांग्रेस में हैं

Mon, 18 Jul 2022 11:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हरक सिंह रावत के हरिद्वार से चुनाव लड़ने की इच्छा जताने पर हरीश रावत ने कहा कि पहले वे हरिद्वार आकर कांग्रेस को मजबूत तो करें।
विज्ञापन
हरीश रातव और हरक सिंह रावत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए हरिद्वार सीट हरक सिंह रावत और हरीश रावत के लिए हॉट बनती जा रही है। हरक के हरिद्वार से चुनाव लड़ने की इच्छा जताने के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत भी सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को उन्होंने धर्मनगरी के एक आश्रम में कांग्रेसियों की जमात लगाई। हरक सिंह रावत के हरिद्वार से चुनाव लड़ने की इच्छा जताने पर उन्होंने कहा कि पहले हरिद्वार आकर कांग्रेस को मजबूत तो करें। जहां तक मेरे बड़ा दिल दिखाने की बात है तो वह बहुत बड़ा है, तभी तो हरक सिंह आज कांग्रेस में हैं। 

विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधानसभा में कांग्रेस से उप नेता भुवन कापड़ी समेत कई बड़े नेताओं के साथ 12 जुलाई को भूपतवाला स्थित एक आश्रम में बैठक की थी। जिसमें उन्होंने हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। इसमें हरक सिंह रावत ने हरीश रावत को बड़ा दिल दिखाने की बात कही थी। हरक के हरिद्वार से चुनाव लड़ने की इच्छा जताने के अगले ही दिन हरीश रावत पथरी क्षेत्र के फेरूपुर में अचानक से स्वागत कार्यक्रम में पहुंच गए थे। 

उन्होंने फेसबुक पेज पर भी हरक की बैठक को लेकर टिप्पणी की थी। अब सोमवार को भूपतवाला के राधा कृष्ण धाम में कांग्रेसियों से मिलने के लिए हरीश रावत पहुंच गए। उन्होंने हरक सिंह रावत के हरिद्वार से चुनाव लड़ने और हरीश रावत को इसके लिए बड़ा दिल दिखाने की बात पर कहा कि वह तो उन्हें बड़ा दिल पहले ही दिखा चुके हैं। 2016 के सारे घाव धोकर उन्हें अपनाया था। उन्होंने कहा कि यदि हरक को मेरा दिल नापना है तो वह बहुत बड़ा है। 
विज्ञापन


हरक सिंह रावत की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलने में कुछ तो गड़बड़ी है, क्योंकि महाराष्ट्र में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान कोई भी असली कांग्रेसी राज्यपाल से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से नहीं मिलता। इस मौके पर सतपाल ब्रह्मचारी, संतोष चौहान, राव आफाक अली, वरुण बालियान आदि मौजूद रहे। 

कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल 
हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में पहुंचे यात्रियों की भीड़ और यात्रियों को परेशानी से भी सरकार ने सबक नहीं लिया। जबकि सरकार खुद ही कांवड़ यात्रा में चार करोड़ यात्रियों के आने का दावा कर रही है, लेकिन शौचालय महज डेढ़ सौ बनाकर इतिश्री कर दी है। जबकि बिजली के पोल तो ऐसे लगाए गए हैं कि वह हाथ लगाते ही गिर जाएं। बिजली और पानी की ठोस व्यवस्था कांवड़ मेले में नहीं दिख रही है। सभी दावे कांवड़ मेले में हवाई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें