लोगों की करा रहे काउंसिलिंग
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जो लोग अमृतपाल के प्रभाव में आकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सामग्री शेयर कर रहे हैं, उन्हें पुलिस समझा भी रही है। तमाम बुद्धिजीवियों की एक टीम को इन लोगों की काउंसिलिंग के लिए लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में हर दृष्टिकोण से जांच की जा रही है।
कुछ पुराने लोगों पर भी पैनी नजर
खालिस्तान का मामला पहले भी कई बार सिर उठा चुका है। कई बार उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर लोगों के समर्थन करने की बात भी सामने आई है। ऐसे में पुलिस उन सभी लोगों पर भी नजर रख रही है। हालांकि, ऐसे कितने लोग हैं और कहां-कहां हैं, पुलिस इसका खुलासा नहीं कर रही है।