फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: शहरी निकायों में जल्द नामित होंगे पार्षद व सभासद, 10-15 दिन में पूरी होगी प्रक्रिया    

Sat, 11 Jul 2020 12:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • आठ नगर निगम और 82 नगर पालिका व नगर पंचायतों में नामित किए जाने हैं सदस्य 
  • सरकार ने सभी जिलों से मांगी सूची, 10-15 दिन में पूरी होगी प्रक्रिया    
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के शहरी निकायों में सरकार की ओर से जल्द ही पार्षद व सभासद नामित किए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने सभी जिलों से सूची मांगी है। आने वाले 15 दिन में नामित पार्षदों को नामित किया जा सकता है।  प्रदेश के आठ नगर निगमों समेत कुल 90 निकायों में सरकार की ओर से पार्षद व सभासद नामित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश में नगर निकाय चुनाव 2018 में हुए थे। दो साल का समय बीतने जाने के बाद भी निकायों में सरकार की ओर से पार्षद व सभासद नामित नहीं किए गए हैं। नगर निगम देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, ऋषिकेश, कोटद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, रुड़की और 82 नगर पालिका व नगर पंचायतों में पार्षद व सभासद नामित किए जाने हैं।

निकायों में कुल निर्वाचित सदस्यों की संख्या के आधार 20 प्रतिशत सदस्य सरकार नामित करेगी। नगर पंचायत सेलाकुई और भदरौंदा में चुनाव नहीं हुए हैं। इसलिए इनमें नामित करने की प्रक्रिया पर अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा रहा है। 
विज्ञापन


नामित की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही भाजपा के कई कार्यकर्ता निकायों में पार्षद या सभासद बनने के लिए संगठन व सरकार के स्तर पर सिफारिशें लगाने में जुटे हैं। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि शहरी निकायों में जल्द ही सरकार पार्षद व सभासद नामित करेगी। सभी जिलों से सूची मांगी गई है। आने वाले 10 से 15 दिन के भीतर पार्षदों को नामित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें