फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कोच नरेंद्र शाह पर मुकदमा दर्ज, वायरल हुआ था महिला क्रिकेटरों से अश्लील बातचीत का ऑडियो

Mon, 27 Mar 2023 11:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

तीन दिन पहले नरेंद्र शाह ने जहर खा लिया था। उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह कदम उन्होंने एक ऑडियो वायरल होने के बाद उठाया।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज करने के आदेश - फोटो : सोशल मीडिया(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशिक्षु क्रिकेटरों से अश्लील बातचीत का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद घिरे क्रिकेट कोच नरेंद्र शाह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनके क्लब में प्रशिक्षण लेने वाली तीन किशोरियों ने अलग-अलग शिकायतें कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। इनमें से एक की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने पॉक्सो और अश्लील हरकतें करने (आईपीसी 354ए) की धाराओं में केस दर्ज किया है। बाकी, दो किशोरियों की शिकायत को भी मुकदमे में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


Uttarakhand: मृतक आश्रित कोटे से अब विधवा पुत्रवधू भी नौकरी की हकदार, शासनादेश जारी

बता दें कि तीन दिन पहले नरेंद्र शाह ने जहर खा लिया था। उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह कदम उन्होंने एक ऑडियो वायरल होने के बाद उठाया। इस ऑडियो में बात करने वाला खुद को नरेंद्र शाह बता रहा है। इसके बाद किशोरी से अश्लील बातें कर रहा है। तीन दिनों तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई थी। इस बीच महिला आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन, सोमवार को एकाएक तीन शिकायतें पुलिस को मिलीं। एक किशोरी के परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात की थी। जबकि, कुछ देर बाद ही दूसरी किशोरी ने शिकायत प्रकोष्ठ में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने मामले में नेहरू कॉलोनी पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस अभी इन दोनों तहरीर पर जांच ही कर रही थी कि एक और शिकायत मिल गई। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि तीनों किशोरियों की शिकायतें एक जैसी हैं। इनसे फोन पर अश्लील बातें की गई हैं। तंग आकर इन्होंने विरोध किया तो गालीगलौज की गई। मामले में एक तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बाकी दोनों को उसमें शामिल कर लिया गया है।

शाह फिलहाल खतरे से बाहर
नरेंद्र शाह अब भी दून अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। हालांकि, सोमवार को भी उन्होंने पुलिस को कोई बयान नहीं दिए हैं। बताया जा रहा है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद नेहरू कॉलोनी पुलिस ही उनके बयान दर्ज करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें