फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कर्मचारियों ने आंदोलन के लिए कमर कसी, शासन ने वार्ता के लिए बुुलाया

Thu, 03 Nov 2022 09:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

समन्वय समिति के संयोजक पूर्णानंद नौटियाल व शक्ति प्रसाद भट्ट का कहना है कि उन्होंने प्रदेशभर में 20 सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाया है, इसके बावजूद सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति ने 20 सूत्री मांगें पूरी न होने पर 10 नवंबर से प्रस्तावित हड़ताल के लिए तैयारी कर ली है। दूसरी ओर शासन ने समिति पदाधिकारियों केे वार्ता को बुलाया है। वार्ता पांच नवंबर को होगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सद्भावना भवन, यमुना कॉलोनी में समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष एसएस चौहान ने की। संचालन मिनिस्टीरियल फेडरेशन के अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल ने किया।

कर्मचारियों के डाउनग्रेड वेतनमान पर वेतन विसंगति समिति की ओर से की गई सिफारिशों को कैबिनेट बैठक में मंजूरी सहित समिति की 20 सूत्री मांग पर सभी ने दस नवंबर से हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


बैठक में संयोजक मंडल के पदाधिकारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर वार्ता न बुलाई गई तो प्रदेश के लाखों कर्मचारी एक साथ दस नवंबर से हड़ताल शुरू कर देंगे। हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी जिलों के प्रभारियों को निर्देश दिए गए।

वहीं, शाम को शासन ने समन्वय समिति को वार्ता का बुलावा भेज दिया। यह वार्ता पांच नवंबर को होगी। बैठक में मुकेश रतूड़ी, मुकेश बहुगुणा, अरुण पांडेय, शक्ति प्रसाद भट्ट, प्रताप सिंह पवार, राकेश रावत, दिनेश गोसाई, बीएस रावत, नाजिम सिद्दीकी, निशंक सिरोही, सबर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें